MP विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, पांच दिन का सत्र पूरे दो दिन भी नहीं चला

MP Assembly Monsoon session

MP Assembly Monsoon session

विज्ञापन

MP Assembly: मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र पूरे दो दिन भी नहीं चला। विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार भी पांच दिन का सत्र पूरे दिन भी नहीं चला और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामें की भेट चढ़ गया।

अनुपूरक बजट पेश

विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। उसके बाद सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं सत्र स्थगित होने पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रही है। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर सत्र को हंगामे की भेट चढ़ाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

26 हजार करोड़ का बजट पेश

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मानसून सत्र के दूसरे दिन 26 हजार 816 करोड़ 63 लाख 87 हजार रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सदन में हुक्का बार और तंबाकू से बने उत्पाद के विज्ञापन पर बैन के लिए संशोधित विधेयक पास हुआ। वहीं सदन में इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ।

15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र

बता दें कि मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा का यह आखिरी सत्र था। अब इसके बाद प्रदेश सीधा चुनाव में जाने वाला है। जहां 16वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव होगा। बता दें कि कल से सत्र की शुरुआत के बाद से ही दोनों ही पार्टियों के विधायकों के बीच हंगामा होता रहा। जिससे यह सत्र भी पूरे दिन नहीं चल सका।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ