MP में आदिवासी वर्ग को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, अखिलेश यादव करेंगे प्रदेश का दौरा
Edited By Arpit Pandey

mp assembly election samajwadi party
Edited By Arpit Pandey

mp assembly election samajwadi party
MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि बीजेपी और कांग्रेस इतर अन्य राजनीतिक दल भी इस बार एमपी में पूरी ताकत लगा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समाजवादी पार्टी का आदिवासी वोट बैंक पर पूरा फोकस बना हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जल्द ही प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह सतना में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सपा भी प्रदेश में आदिवासियों को लेकर एक्टिव नजर आ रही है।
अखिलेश यादव 24 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। वह सीधे सतना जिले पहुंचेंगे, जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह आदिवासियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अखिलेश के दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश ईकाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि हमने हमेशा से पिछड़े और शोषित वर्ग की बात की है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस अपने असल मूल्यों से भटक चुकी है। हमने कांग्रेस के साथ दिया पर वो अपनी सरकार को संभल नहीं पाए हम 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और आदिवासियों को भी अवसर देंगे। हमारे राष्ट्रीय नेता हमेशा से ऐसे वर्गों को लेकर सोचते आये है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश में जातिगत जनगणना किए जाने की मांग भी की है।
समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ती रही है। पार्टी को 2018 के विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीत मिली थी। जबकि कई सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी को छतरपुर जिले की बिजावर सीट पर जीत मिली थी। लेकिन बाद में बिजावर के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: