MP Assembly Election : BJP का सुपर प्लान तैयार, चुनाव प्रचार में उतरेंगे मोदी-शाह, रोड-शो को लेकर तैयार हुई रणनीति
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

MP Assembly Election : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। राज्य में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, अब मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का लगातार दौरा देखने को मिल रहा है, एक और जहां मध्य प्रदेश में हाल ही में राहुल और प्रियंका गांधी के दौरे हुए हैं, वहीं भाजपा की बैठक में रोड-शो को लेकर रणनीति तय की गई है।
बता दें कि गुरुवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद अब राज्य में मोदी-शाह से लेकर केंद्रीय मंत्रियों का लगातार दौरा होगा। क्षेत्रवार समीकरण के हिसाब से पीएम मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ताबड़तोड़ दौरे होंगे। वहीं, बीजेपी शासित राज्यों के रूठे हुए लोगों को मनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रह्लाद पटेल घर-घर जाएंगे।
एक ओर जहां बीजेपी ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है, वहीं जल्द ही कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार खत्म होगा। आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति इस पर मंथन करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस, 120 से ज्यादा सीटों पर पहली सूची जारी कर सकती है, वहीं पहली सूची में कई विधायकों को टिकट नहीं दिया जाएगा। बता दें कि करीब 20 से ज्यादा विधायकों पर तलवार लटकी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: