MP विधानसभा चुनाव: भाजपा 2-3 दिन में जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कमल नाथ के खिलाफ बंटी पर सहमति

मध्य प्रदेश में अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर सहमति बन गई है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 35 नाम हैं। इन नामों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। बैठक में इस बार छिंदवाड़ा सीट […]

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर सहमति बन गई है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 35 नाम हैं। इन नामों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। बैठक में इस बार छिंदवाड़ा सीट पर भी उम्मीदवार के नाम पर सहमति बन गई है। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा कमलनाथ के खिलाफ बंटी साहू को उतारने जा रही है। पूर्व CM कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

छतरपुर की राजनगर सीट पर घासीलाल के नाम पर भी सहमति बनी है। ग्वालियर दक्षिण सीट के लिए भाजपा ने इस बार नारायण सिंह कुशवाहा पर भरोसा दिखाया है। वहीं भिंड की लहार विधानसभा सीट पर अंबरीश शर्मा के नाम पर एक बार फिर सहमति बनी है। तेंदूखेड़ा से सांसद उदय राव का नाम सामने आया है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है दूसरी लिस्ट में राव का नाम शामिल है या नहीं। राजगढ़ सीट के लिए 2 नाम सामने आए हैं, जिसमें अमर सिंह यादव या प्रताप मंडलोई के नाम पर सहमति बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Jawan का जुड़वां भाई Haiwan; चौक-चौराहों पर लगे कमलनाथ के पोस्टर, QR कोड से खुलती है ये फाइल

बैठक में कई सीटों पर हुआ मंथन

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सवेड़ा, डबरा, बैतूल और डिंडोरी सीट पर अलग से चर्चा हुई है, जिसमें सवेड़ा विधानसभा सीट से प्रदीप अग्रवाल या कालीचरण कुशवाहा के नाम पर सहमति बनी है। डबरा सीट से इमरती देवी और डिंडोरी सीट पर महेश धूमकेटी और गजेंद्र करचाम के नाम पर विचार हुआ है। बैतूल विधानसभा सीट पर हेमेत खंडेलवाल के नाम पर चर्चा हुई है।

PM मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: MP के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार, 18 को CM शिवराज चौहान अनावरण करेंगे

भाजपा की विशेष चुनावी रणनीति

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा इस बार विशेष रणनीति के तहत उतर रही है। पार्टी इस बार हारी सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसलिए चुनाव से पहले ही 103 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर रही है। इसके लिए 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब बची 64 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

First published on: Sep 14, 2023 12:19 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें