MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दिए नामांकन पत्रों का जांच पूरी हो गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों का जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 93 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैलिड पाए गए, वहीं 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त कर दिए गए।
16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रिजेक्ट
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस जांच में खजुराहों के 14 प्रत्याशी, दमोह के 16 उम्मीदवार, सतना के 20 अभ्यर्थी, टीकमगढ़ (अजा) के 8 प्रत्याशी, रीवा के 14 उम्मीदवार, होशंगाबाद के 12 अभ्यर्थी और बैतूल (अजजा) के 9 उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं जांच के दौरान दमोह के 2, टीकमगढ़ के 2, सतना के 2, रीवा के 5 और खजुराहों के 5 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए हैं। प्रदेश की जनता सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और बाकी जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- यह चुनाव चुनौतियों से नहीं पनौतियों से है
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव
इसके साथ ही पदाधिकारी राजन ने बताया कि नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वेटिंग की जाएगी। प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण के चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होंगे और चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines