नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- यह चुनाव चुनौतियों से नहीं पनौतियों से है

Narottam Mishra Attacks Congress and Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर शब्दों के तीखे बाण चलाए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव चुनौतियों से नहीं पनौतियों से है।

BJP Leader Narottam Mishra

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा

विज्ञापन

Narottam Mishra Attacks Congress and Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कभी कांग्रेस भाजपा पर वार करती है, तो कभी भाजपा कांग्रेस पर तंज कसती है। हाल ही में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है। दरअसल, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर शब्दों के तीखे बाण चलाए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव चुनौतियों से नहीं पनौतियों से है।

विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा का राहुल पर वार 

ग्वालियर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस बार का लोक सभा चुनाव चुनौतियों से नहीं पनौतियों से है। ये वो पनौती हैं जो सनातन पर सवाल उठा रहे हैं, आज वह हमारे सनातन को डेंगू का रहे हैं। राहुल गांधी के सभी भाषणों का मुद्दा हिंदू और हिंदुत्व में अंतर करना होता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में भगदड़ के हालात हैं, बने-बनाए विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को यह संख्या और बढ़ जाएगी।

चुनावी सभा में दिखा पूर्व मंत्री का दर्द

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दर्द भी देखने मिला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अत्यधिक आत्मविश्वास में मत आना क्योंकि यह घातक होता है और जीती बाजी हार देता है, जिसका उदाहरण मैं खुद हूं। इस दौरान ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने भी कांग्रेस पर जमकर वार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ