MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन और उसकी जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब प्रदेश में नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया के बाद कुल 88 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके अब चुनावी मैदान में सिर्फ 88 प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला होगा।
5 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नाम वापस लेने के आखिर दिन 8 अप्रैल, 2024 सोमवार को 5 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए हैं। वहीं 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को आयोग ने रिजेक्ट कर दिए थे। इसके साथ ही पदाधिकारी राजन ने बताया कि किस लोकसभा सीट से कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने टीकमगढ़ (अजजा) में 7 प्रत्याशी, दमोह में 14 उम्मीदवार, खजुराहो में 14 अभ्यर्थी, सतना में 19 उम्मीदवार, रीवा में 14 प्रत्याशी, होशंगाबाद में 12 उम्मीदवार और बैतूल (अजजा) में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। मालूम हो कि 8 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ (अजजा) में 1, दमोह में 2, सतना में 1 और बैतूल (अजजा) में 1 अभ्यर्थी ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली में लगा भाजपा नेता का फोटो, CM मोहन यादव बोले- चुनाव को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस
निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
इसके साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आप इन सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और बाकी जानकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर पढ़ सकते हैं। बता दें कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रदेश में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines