---विज्ञापन---

राहुल गांधी की रैली में लगा भाजपा नेता का फोटो, CM मोहन यादव बोले- चुनाव को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस

CM Mohan Yadav Taunt Congress: कांग्रेस नेता राहुल की रैली के पोस्टर पर भाजपा नेता की फोटो वाला मामला परवान पर पहुंच गया है। अब इस वीडियो पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Taunt Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सभा लगनी शुरू हो गई है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबलपुर में एक रोड शो था। वहीं आज मंडला में राहुल गांधी की एक चुनावी सभा है। राहुल गांधी के चुनावी सभा से एक वीडियो सामने आया जिसके बाद हर जगह इस रैली की चर्चा होने लगी। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल की इस रैली के पोस्टर पर भाजपा नेता की फोटो हुई थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई वो वायरल हो गई। अब इस वीडियो पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है।

---विज्ञापन---

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज

मंडला में राहुल गांधी की सभा में मंच पर लगी भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर को लेकर कटाक्ष करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले ही हार मान ली है। सीएम यादव ने आगे कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है। उन्होंने तो यह भी कहा कि कांग्रेस, खुद अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं का मजाक बनवा रही है। इससे समझ आता है कि कांग्रेस चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। अब आप खुद ही देख लीजिए कि कांग्रेस रैली के पोस्टर पर उनके प्रत्याशी की फोटों लगनी चाहिए थी, वहाँ भाजपा के प्रत्याशी का फोटो लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें: कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा; कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पर लगा आरोप, RSS का दावा- गलत तरीके से हासिल किया NAAC ग्रेड

---विज्ञापन---

चुनाव के लिए गंभीर नहीं कांग्रेस 

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का कांग्रेस के मंच से फोटो लगा रहे हैं, बाद में जब कांग्रेस को ध्यान में आया तो उसे कागज से दबा रहें हैं। कांग्रेस की तरफ से इस तरह की गलतियां, वो जानबूझकर कर रहे हैं या फिर दिखा रहे हैं कि वो कितना गंभीर हैं।

First published on: Apr 08, 2024 08:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola