MP Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Nominations: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 28 मार्च से प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। अब तक राज्य में कुल 21 उम्मीदवारों ने दूसरे फेज के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाकी बचे हुए प्रत्याशी 4 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल करवा सकते हैं।
21 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राज्य में अब तक 21 प्रत्याशियों की तरफ से 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। दूसरे चरण के नामांकन के तीसरे दिन 13 प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अब तक सबसे ज्यादा नामांकन पत्र सतना से दाखिल हुए हैं, जिसकी संख्या 4 है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर के न्यू एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू, मंत्री सिंधिया ने बताई इसकी खासियत
इस लोकसभा सीट से नहीं भरा गया नामांकन
निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया है कि 2 अप्रैल को टीकमगढ़ (अजय) से एक प्रत्याशी, दमोह से 2 उम्मीदवारों, खजुराहो से 2 अभ्यर्थियों, सतना से 4 प्रत्याशियों, रीवा में 3 उम्मीदवारों और बैतूल (अजजा) से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं नर्मदापुरम लोकसभा सीट से अभी तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट
पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र और बाकी जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल को है। उसके अगले दिन 5 अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन करने वाले प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines