हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MP Lok Sabha Election: जबलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दूबे ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

Jabalpur Lok Sabha Seat BJP Candidate filed Nomination: मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दूबे ने आज अपना नामांकन पत्र भरा है। आशीष दूबे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
जबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया

Jabalpur Lok Sabha Seat BJP Candidate filed Nomination: मध्य प्रदेश में आज (27 मार्च, 2024) पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने की आरिखी तारीख को कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। आज भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भी राज्य की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा से अपना नामांकन दाखिल किया। आज ही के दिन जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दूबे ने अपना नामांकन पत्र भरा है। आशीष दूबे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नामांकन का पर्चा जमा किया।

आशीष दूबे ने दाखिल किया नामांकन

आशीष दूबे के नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे। जबलपुर सीट से आशीष दूबे के नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह इस बात बेहद खुश है कि जबलपुर का माहौल भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। जबलपुर पहले भी भाजपा का गढ़ रहा है और इस बार भी माहौल पार्टी की तरफ ही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ के बेटे से होगा मुकाबला

छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

बता दें कि, इससे पहले सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा से नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा मोदी मय हो गया। उन्होंने बताया कि आज जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट सीट से भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान वह सभी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola