Indore Man Become Thief for Girlfriend: प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। फिल्मी पर्दे पर चांद-तारे तोड़कर लाने के वादे आपने कई बार सुने होंगे। मगर आज मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी ही खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां प्रेमिका को खुश करने के लिए प्रेमी चोर बन गया। जी हां, गर्लफ्रेंड ने महंगी चीजों की फरमाईश की, लेकिन बॉयफ्रेंड की जेब खाली थी। ऐसे में चोरी ही एकमात्र रास्ता दिखाई दिया। ऐसे में गर्लफ्रेंड के शौक बढ़ते गए और चोर ने बड़ा हाथ मारना शुरू कर दिया।
मोबाइल शॉप से चुराया आईफोन
यह मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। विशाल बोरासी नाम के एक चोर ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। विशाल ने लाखों रुपए के आईफोन चुराए और उन्हें सस्ती कीमत में बेच दिए। हालांकि विशाल की यह चोरी सीसीटीवी फुटेज में पड़की गई। पुलिस ने चोरों की छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि विशाल ने चोरी का मोबाइल किसी विशाल यादव नाम के शख्स को बेचा है। पुलिस ने विशाल बोरासी और विशाल यादव दोनों को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें- AI का यूज कर बनाया Mona Lisa का इंडियन वर्जन, यूजर्स ने अलग-अलग दिए नाम
पुलिस के सामने खोला चोरी का राज
पुलिस ने चोरों के पास से आईफोन समेत कई महंगे फोन बरामद किए। विशाल ने 2 आईफोन नाबालिगों को भी बेचे थे। पुलिस ने दोनों नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विशाल ने पुलिस को बताया कि मोबाइल चुराने के बाद वो इन्हें कम पैसों में बेच देता था। वहीं जब पुलिस ने पूछा कि वो इन पैसों का क्या करता है, जो आरोपी के जवाब ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि इन पैसों से वो अपने और अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे किया करता था।
गर्लफ्रेंड के लिए बना चोर
आरोपी विशाल ने अपने हाथ पर टैटू भी बनवाया था। यही नहीं उसके शरीर पर 302 का टैटू भी मौजूद है। विशाल ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड अक्सर महंगी चीजों की डिमांड करती है। ऐसे में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए वो अक्सर उसे महंगे-महंगे तोहफे देता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी दिखती है फ्यूचर की घटना? अगर हां, तो इसके पीछे की साइंस समझ लो
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
16 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines