Madhya Pradesh Screening Committee: मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की गठन की। राज्य सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की गठन करने का निर्णय भारतीय निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाले विभागों के प्रस्तावों की परीक्षा के लिए लिया है। इस स्क्रीनिंग कमेटी में प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन के साथ प्रस्ताव पेश करने वाले विभाग के उप मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव सदस्य शामिल होंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी करेगी प्रस्तावों का परीक्षण
अब राज्य का कोई भी विभाग लोकसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के दौरान अपना प्रस्ताव सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के सामने पेश नहीं कर सकेंगे। विभागों को अपना प्रस्ताव पहले स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश करना होगा। कमेटी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पहले विभाग को निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदेशों का हवाला देते हुए उसे रेफर करना होगा। इसके बाद विभाग को अपने प्रस्ताव में योग्यता के साथ दर्शाना होगा कि आखिर यह प्रस्ताव क्यों इतना महत्वपूर्ण है और इसे निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक क्यों नहीं रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री पर सरकार का सख्त एक्शन, मनमानीपूर्ण तरीके से काम करने पर किया सस्पेंड
निर्वाचन आयोग का निर्णय
भारत निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाला प्रस्ताव स्वयं स्पष्ट टीप (Self Contained) के रूप में भेजा जाएगा। प्रस्ताव भेजने से पहले भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय में लगने वाले संभावित समय का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
चुनावों में पत्रकारों को मिलेगी खास सुविधा
निर्वाचन आयोग की तरफ से बुधवार को एक ऐलान किया गया था, जिसमें आम चुनावों में पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा देने की बात कही गई थी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
7 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
9 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
10 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
12 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines