मध्य प्रदेश : कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो पूर्व MLA यादवेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी, हाथी पर हुए सवार

Madhya Pradesh Assmbly election 2023 : मध्य प्रदेश में सतना जिले की नागौद सीट के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने चुनाव में टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर यादवेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कमलनाथ मजा चखाने की बात कही है।

Madhya Pradesh Assmbly election 2023, EX MLA Yadvendra Singh, Congress, Politics

कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो पूर्व MLA यादवेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Assmbly election 2023 : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 144 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया। वहीं सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को जब पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया तो यादवेंद्र सिंह ने कल शाम होते-होते पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही देर शाम को बसपा का दामन थाम लिया। यादवेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भी हमला बोला। कहा, कमलनाथ को घमंड हो गया ह। मैं चुनाव में कमलनाथ को सबक सिखाऊंगा।

हाथ का साथ छोड़ हाथी पर सवार हुए यादवेंद्र सिंह
पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी का दाहिना हाथ था। मैंने इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की। इस सेवा के बदले मेरे साथ पार्टी ने अन्याय किया। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।’ सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गया हूं। मैं कमल नाथ को सबक सिखाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि मैं सतना की कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता हूं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की
कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने नागौद सीट से अपने टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए रश्मि सिंह पटेल को चुना है। वहीं यादवेंद्र सिंह का इस सीट से टिकट कट गया है। 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू राठौर, जयवर्धन सिंह, एमपी विधानसभा की सदस्य विजयलक्ष्मी साधो और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य लक्ष्मण सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होंगे मतदान
मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां इस साल चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ