MP Energy Minister Praduman Singh Tomar and Imarti Devi Conversation: मध्य प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर जमकर सियासत हो रही है, ऐसे में इस बीच ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर और पूर्व मंत्री इमरती देवी के एक वीडियो ने इस सियासत को और हवा दे दी है। दरअसल, इस वीडियो में पूर्व मंत्री इमरती देवी और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जयविलास पैलेस का है, जहां दोनों की मुलाकात हुई।
ऊर्जा मंत्री और इमरती देवी की बातचीत
इस दौरान प्रद्युमन सिंह तोमर ने हंसते हुए इमरती देवी से कहा कि उन्होंने उनसे मिलने पर उन्हें नमस्कार नहीं किया। इस पर जवाब देते हुए इमरती देवी ने कहा कि अरे नमस्कार क्यों नहीं करेंगे, अगर नमस्कार नहीं करेंगे तो आप मेरे इलाके में बिजली नहीं देंगे। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कहा कि अगर वहां बिजली देनी पड़ेगी, नहीं तो आप धरने पर बैठ जाएंगी। इसके जवाब में इमरती देवी ने कहा कि मैं तो धरने पर बैठ जाऊंगी लेकिन महाराज साहब (ज्योतिरादित्य सिंधिया) मुझे धरने पर बैठने नहीं देते हैं।
क्या बोले ऊर्जा मंत्री और इमरती देवी
वहीं अब इस वीडियो पर बात करते हुए इमरती देवी ने कहा कि उनके इलाके में बिजली की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि वीडियो में उनकी ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ मजाकीय बातचीत चल रही थी। हम लोग आपस में मजाक करते रहते हैं। बिजली की कोई भी कटौती नहीं हो रही है और ना ही कोई परेशानी है। वहीं इस मामले पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि हुत सारे ऐसे कारण हैं जिनके चलते बिजली अवरुद्ध होती है। निश्चित रूप से यह बिजली की कटौती नहीं है, लेकिन ट्रिपिंग और अन्य शिकायतें हैं, जिसे ठीक करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘अगर लक्ष्य एक है तो रास्ता एक हो सकता है’ छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम ने नक्सलियों से किया बात करने का आग्रह
एक साल पहले का किस्सा
बता दें कि पिछले साल 12 जून 2023 को इमरती देवी डबरा जिले की तहसील में बिजली कटौती की परेशानी को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के बंगले पहुंची थी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से इसकी शिकायत कर इस परेशानी को दूर करने लिए कहा था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
21 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
23 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines