CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तेजी से चल रही है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर से राज्य में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस को बुरी तरह से लताड़ा है। सीएम मोहन यादव ने यहां तक कह दिया कि इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है।
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव का आखिरी दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश में चारों तरफ मोदीमय वातावरण है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान वह भी लगातार प्रदेश में घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में हर तरफ मोदीमय की लहर देखी है। सीएम यादव ने कहा कि अबकी बार यहां से कांग्रेस सभी सीटों पर हारने की तरफ बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, इन सीटों पर होगा मुकाबला
कांग्रेस के अंदर निराशा का माहौल
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के अंदर चल रहे आपसी मतभेद पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर निराशा का माहौल बना हुआ है। छिंदवाड़ा से एक के बाद एक कमलनाथ के सहयोगी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे यह साफ है कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की विदाई तय है। बता दें कि हाल ही में कटनी से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा और पूर्व महिला अध्यक्ष रजनी सोनी भाजपा में शामिल हो गई हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines