CM मोहन यादव ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- नाम समाजवादी पार्टी, लेकिन व्यवहार परिवारवादी पार्टी

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चौथे चरण के साथ ही संपन्न हो गए है। इसके बाद से अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा गया है लेकिन इनका व्यवहार परिवारवादी पार्टी की तरह है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन व्यवहार इनका परिवारवादी पार्टी की तरह है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले वह आजमगढ़ गए थे, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने कहा कि था कि इनका उत्तर प्रदेश में क्या काम? इस पर सीएम मोहन यादव जवाब देते हुए कहा कि उनका संबंध पूरे भारत से है। भाजपा में सभी को बराबर का अवसर मिला है। जनता में से काबिल इंसान को ढूंढ कर मुख्यमंत्री और मंत्री बना दिया जाता है। जनता के बीच से उनका सांसद बनाया जाता है न कि एक परिवार में से।

सीएम ने जनता से पूछा सवाल

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि गरीब किसान के घर में से सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनना चाहिए या किसी एक परिवार से। अगर किसी आम आदमी के ये मौका कोई पार्टी देती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। इन लोगों ने नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है लेकिन व्यवहार परिवारवादी पार्टी की तरह है। अब परिवार में चाचा ही बेचारे लाइन में खड़े रह गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ