हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नए सरकारी अधिकारियों को CM मोहन यादव का मंत्र, बोले- हम सभी हैं समाज के सेवक

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज प्रशासन अकादमी भोपाल में IAS, IFS और राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि वह सब समाज के सेवक हैं।

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (10 जून, 2024) को प्रशासन अकादमी भोपाल में IAS, IFS और राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव ने बताया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी समाज के सेवक हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन का एक बेहतरीन जरिया है, साथ ही यह जीवन के हर एक मोड पर परीक्षा लेती है। देखा जाए तो शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है और सफलता की कुंजी भी है।

सीएम मोहन यादव का संबोधन

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति जब अधिकार संपन्न हो जाता है तो उसमें ठहराव और स्थिरता का भाव आ जाता है। इस भाव के साथ उन्हें हमेशा निरंतर सचेत और सक्रिय रहना होता है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने उन्हें कहा कि जो जिम्मेदारी आप लोगों को मिल रही है उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करें। बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव नई दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से जूझ रहा MP का WAQF; परेशानी से निपटने को बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

नए सरकारी अधिकारियों को सीएम मोहन यादव का मंत्र

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से सुशासन के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सुशासन की व्याख्या करते हुए कहा कि लोगों की भलाई के लिए किया गया काम ही सुशासन है। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह काम करना चाहिए और अपनी पहचान बनानी चाहिए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola