CM Mohan Yadav on World Environment Day 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने पर्यावरण दिवस के लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस रिलीज में सीएम मोहन यादव ने पूरे प्रदेश के लिए पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें उन्होंने बताया 5 जून, 2024 पर्यावरण दिवस को पूरे राज्य की नदी, कुआं, तालाब और बावड़ी आदि को साफ स्वच्छ रखने के लिए आम जनता के साथ कई एक्टीविज की जाएगी।
सीएम मोहन यादव का पर्यावरण दिवस प्लान
सीएम मोहन यादव ने प्रेस रिलीज में कहा कि 5 जून, 2024 पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी पर्व तक पूरे प्रदेश के जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें नदी, कुआं, तालाब और बावड़ी आदि को साफ करना शामिल है, जिसके राज्य की जनता के साथ मिलकर कई एक्टीविज की जाएगी। इसके अलावा जनता के साथ मिलकर जल संरचनाओं को चुना जाएगा और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूकता के फैलने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं। इससे सरकार को आने वाले समय में जल संरक्षण से जुड़ी कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सामाजिक, शासकीय, अशासकीय संस्थाओं, जन अभियान परिषद से जुड़े संगठनों के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं शानदार वोटों से जीतकर आने वाला हूं’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा
किसानों को मिलेगी मदद
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इन अभियान के दौरान नदियों और तालाबों से गाद या खाद के रूप में निकलने वाली मिट्टी को किसानों के खेतों में उपयोग दी जाएगी। इसके अलावा कब्जे में फंसे जल संरचनाओं को जिला प्रशासन के जरिए मुक्त कराया जाएगा। ऐसी जगहों को समाज के लिए संरक्षित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने बताया कि इन अभियान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
10 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
14 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
14 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
14 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
16 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
20 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines