Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इस दौरान वह प्रदेश के विकास के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने किसानों के हितों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने ओलावृष्टि और गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन को कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम यादव के निर्देश के मुताबिक सबसे पहले खुले पड़े हुए 80 प्रतिशत अनाज को सुरक्षित करना होगा।
मुख्यमंत्री यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन को ध्यान देना होगा कि किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि और किसी भी प्रकार का नुकसान कम से कम हो। अगर कोई नुकसान होता है तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी। सरकार नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा भी देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसके लिए संकल्पित है। सरकार किसान के साथ ही खड़ी है।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, इन सीटों पर होगा मुकाबला
गेहूं को कवर्ड परिसर रखा जाए
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रदेश के गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के खुले में पड़े हुए 80 प्रतिशत अनाज को सबसे पहले कवर्ड परिसर में रखने और सुरक्षित करने के निर्देश जारी किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया हैं। इस निर्देश में साफ कहा गया है कि गेहूं की जो फसल आ रही है। किसान को गेंहू बेचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines