MP Mohan Yadav Govt Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही कई अहम फैसले भी लिए गए है। बैठक में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट ने राज्य में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए मध्य प्रदेश लोक न्यास अधिनियिम 1951 के तहत ‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने सिलेक्टेड 209 स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने उज्जैन में इंगोरिया-उन्हेल सड़क मार्ग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, जिसमें 127 करोड़ 63 लाख रुपये का लागत लगेगी।
‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ का गठन
‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ के गठन को मिली मंजूरी के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी जगहों का साहित्यिक, सांस्कृतिक संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। ‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ के तहत इन जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों से लेकर स्ट्रक्चर का मैनेजमेंट, श्रीकृष्ण पाथेय के स्थानों का सामाजिक, सांदिपनि गुरुकुल की स्थापना के लिए परामर्श, सुझाव, आर्थिक और पुस्तकालय, संग्रहालय की स्थापना और टूरिज्म के विकास जैसी गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस गठित न्यास में कुल 28 सदस्य होंगे, जिसमे से 23 सरकारी और 5 ख्याति प्राप्त विद्वत सदस्य होंगे। इसमे गैर-सरकारी न्यासी सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 3 साल तक होगा।
यह भी पढ़ें: ‘जमीनी स्तर पर हो योजनाओं के परिणामों का मूल्यांकन’, समीक्षा बैठक में बोले MP राज्यपाल पटेल
209 स्टॉफ नर्सों की नियुक्ति को मंजूरी
बैठक में मोहन यादव की कैबिनेट ने चुने गए 209 स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति दिए जाने को मंजूरी दी। इसके तहत 27 जनवरी, 2022 को भोपाल प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से घोषित परीक्षा परिणाम के आधार पर स्टॉफ नर्स के पद पर सिलेक्ट किए गए 209 अभ्यार्थियों को नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने उज्जैन में 127. 63 करोड़ की लागत से बनने वाले इंगोरिया-उन्हेल सड़क मार्ग प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines