Madhya Pradesh Board Exam Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शिक्षा विभाग को लेकर सख्ती बढ़ गई है। बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले शासन सख्त हो गया है। उन्होंने एग्जाम के कामों में लगे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि एग्जाम में कैसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ अधिकारियों ने इसे हल्के में लेते हुए उसका पूरी तरह पालन नहीं किया जिस वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
पांच अफसर निलंबित
ग्वालियर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बरत रहे पांच अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इनमें दो केंद्राध्यक्ष, एक प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और दो सहायक केंद्राध्यक्षों के नाम शामिल हैं । कल करवाने और लापरवाही किए जाने पर एक्शन लिया गया है। केंद्राध्यक्षों सहित पांच अधिकारियों को सम्भाग आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया। जिलों के कलेक्टरों से प्राप्त प्रतिवेदनों पर यह एक्शन लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि शिक्षा विभाग के पांच अफसरों को लेकर यह कार्रवाई हुई है।
किस पर हुई कार्रवाई
- आइडियल पब्लिक हाई स्कूल ग्वालियर के केंद्र अध्यक्ष मुकेश सक्सेना प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कन्या मामा का बाजार को सस्पेंड किया गया।
- शिवपुरी के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिनका नाम पोहरी मोतीलाल खंगार है उनको सस्पेंड किया गया।
- दतिया के परीक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल झुझारपुर के केंद्र अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे को सस्पेंड किया गया।
- सहायक केंद्र अध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव अरविंद कुमार यादव को सस्पेंड किया गया।
- दतिया के परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के सहायक केंद्र अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति को भी सस्पेंड किया गया।
Input- Karan Verma
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines