Bhind Former MP Dr Ram Lakhan Singh Join BJP: मध्य प्रदेश में बसपा को एक बड़ा झटका लगा है, दरअसल भिंड के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ राम लखन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह के भाजपा में शामिल होने की पिछे पार्टी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का हाथ है।
पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को दी जिम्मेदारी
जानकारों के माने तो पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी दी है कि वह कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भाजपा में करवाएं। इस जिम्मेदारी को नरोत्तम मिश्रा बखूबी निभा रहे हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया, लेकिन पार्टी ने उन्हें इस चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाने का काम सौंपा, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले ही वह विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने का शुरू कर चुके थे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कैश समेत 44 करोड़ का सामान जब्त, आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त
नहीं मिला लोकसभा का टिकट
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से चुनाव हार गए थे। ऐसा काफी लंबे समय के बाद हुआ था कि इस सीट से नरोत्तम मिश्रा हार का सामना करना पड़ा। हालांकि खबर थी कि भाजपा उन्हें ग्वालियर, भोपाल, मुरैना सीट से लोकसभा का टिकट देगी, लेकिन भाजपा ने उन्हें लोकसभा का टिकट भी नहीं दिया।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
23 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines