मध्य प्रदेश में कैश समेत 44 करोड़ का सामान जब्त, आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन आदर्श आचार संहिता को लेकर काफी सख्त है। प्रशासन द्वारा कैश समेत अब तक कुल 44 करोड़ 07 लाख 52 हजार 651 रुपये सामान जब्त किए गए हैं।

MP Lok Sabha Election 2024

आचार संहिता पर प्रशासन सख्त

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं प्रदेश का प्रशासन भी लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर काफी सख्त है। राज्य में 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है, तब से लेकर अब तक प्रशासन ने कुल 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 450 रुपये कैश बरामद किया है। इसके अलावा 31 करोड़ 92 लाख 54 हजार 401 रुपये के सामान जब्त किए हैं। इन सबकी कुल कीमत 44 करोड़ 07 लाख 52 हजार 651 रुपये है। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है।

आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त

पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, जिसका प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस और बाकी एनफोर्समेंट एजेंसियों की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 मार्च से 26 मार्च तक पुलिस और इन एजेंसियों द्वारा कुल 44,07,52,651 रुपये के कैश और सामान पकड़े गए हैं। इसमें 1,58,76,450 रुपये कैश, 31,92,54,401 रुपये के सामान और 10,56,21,800 रुपये की शराब शामिल है।

पकड़ी गई करोड़ों की ड्रग्स

अनुपम राजन ने बताया कि इसी तरह से प्रदेश की पुलिस ने 8,696 किलोग्राम ड्रग्स पकड़े, जिसकी मार्केट में कीमत 4 करोड़ 53 लाख 33 हजार 8 रुपये की बताई जा रही है। वहीं 152 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएं भी पकड़ी गईं, जिनकी कीमत 11 करोड़ 91 लाख 70 हजार 209 रुपये बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ