Balaghat plane crash: मध्य प्रदेश के बालाघाट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। बालाघाट जिले में के एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें दो ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिसम मौके पर पहुंची।
पहाड़ी पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी पर हुआ है, बालाघाट पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि प्लेन में दो पायलट थे, जिनमें से एक जलता हुआ दिखा, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है।
महाराष्ट्र के गोंदिया से उड़ा था प्लेन
बताया जा रहा है कि यह यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित बिरसी एयरपोर्ट का था, जिसने बिरसी एयरस्ट्रीप से ही उड़ान भरी थी। लेकिन 10 मिनट बाद ही यह प्लेन मध्य प्रदेश के बालाघाट में आकर क्रेश हो गया। प्लेन गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
100 फीट नीचे पहाड़ी में गिरा प्लेन
पुलिस ने बताया कि बाघाघाट जिले में यह प्लेन करीब 100 फीट नीचे पहाड़ी में गिरा है। प्लेन का मलबा पहाड़ों के नीचे मिला है। यह पूरा एरिया जंगल वाला है। ऐसे में पुलिस ने सर्चिंग अभियान भी चलाया है। फिलहाल पुलिस दूसरे पायलट का शव खोजने में लगी है। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यहां दिक्कत हो रही है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
12 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
14 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines