Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 230 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मंडला जिले का एक वोटर काफी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, इस मतदाता की लम्बाई सिर्फ 30 इंच (2.5 फीट) है। इस दौरान उन्होंने बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया।
बहन के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
बता दें कि इस छोटे कद के वोटर का नाम कैलाश ठाकुर है और इनका जन्म 22 अप्रैल 2005 को हुआ था। कैलाश अब 18 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने कक्षा 9वीं तक पढ़ाई की है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शुक्रवार को कैलाश ठाकुर अपनी बहन के साथ खंडदेवरा गांव के मतदान केंद्र पहुंचे, जहां कैलाश ने अपना अपना वोट डाला। इस दौरान वे बेहद उत्साहित नजर आए।
यह भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: कमलनाथ के बेटे को BJP के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग स्टेशन में जाने से रोका, लौटना पड़ा वापस
महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा
गौरतलब है कि मंडला जिले की तीन विधानसभा में 945 मतदान केंद्र बनाए गए है। वहीं, जिले में कुल वोटर्स की संख्या 7 लाख 93 हजार 300 है तथा नए मतदाताओं की संख्या 37 हजार के करीब है, जिनमें महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस दौरान 90 पिंक बूथ भी बनाए गए है, जिसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथ में है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था
वहीं, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवार खड़े हुए है। इस दौरान सुरक्षा दृष्टि से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान एक एयर एम्बुलेंस और 2 हेलीकॉप्टर इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैनात रहेंगे। मतदान पूरा होने तक एयर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर का उपयोग किसी भी तरह की आकस्मिक सेवाओं के लिए किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines