Kamal Nath Supporter Ahake Viral Video: भाजपा जॉइन करके गलती हो गई। किसी दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके मन विचलित हो रहा था। मुझे कमलनाथ जी के विकास कार्यों में उनका साथ देना चाहिए था। यह कहना है कि उस शख्स का जिसने एक अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी, लेकिन 18 दिन में ही उसका मोहभंग हो गया।
वीडियो में नजर आ रहा शख्स मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी विक्रम अहाके है, जो छिंदवाड़ा से कांग्रेस का महापौर था। अब विक्रम ने एक वीडियो जारी करके अपने दिल की बात की और जनता से माफी मांगते हुए छिंदवाड़ा से कांग्रेस नेता नकुलनाथ को जिताने की अपील की। विक्रम ने यह भी कहा कि भविष्य में मेरे साथ क्या होगा, पता नहीं, लेकिन मैं कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ हूं।
विक्रम आहके को महसूस हो रही घुटन
बता दें कि छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम आहके ने गत एक अप्रैल को ही भाजपा जॉइन की थी, लेकिन मतदान के दिन विक्रम अहाके का हृदय परिवर्तन हो गया और उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उन्होंने हाल ही में जो पार्टी जॉइन की थी, उसको लेकर उन्हें घुअन महसूस हो रही है। वह उस व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ सकते, जिसने छिंदवाड़ा के विकास में एक आयाम रचा है और जिसका मैं भी कर्जदार हूं।
विक्रम अहाके ने कहा कि उन्होंने मेरे लिए जो किया है, वह कोई नहीं कर सकता। मुझे जो घुटन महसूस हो रही है, बता नहीं सकता। आज मैं खुद बिना किसी डर या दबाव के इस बात को स्वीकार करता हूं कि मैंने गलती की है। विक्रम आहके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर मतदान के दिन आया है और इस वीडियो से छिंदवाड़ा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।
यह भी पढ़ें:जेब में सिर्फ 320 रुपये और लड़ रहा चुनाव, जानें देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी कौन?
विक्रम अहाके के बारे में अहम जानकारियां
बता दें कि विक्रम अहाके छिंदवाड़ा के गांव राजाखोह के रहने वाले हैं। वे छिंदवाड़ा की राजनीति का जाना पहचाना चेहरा है। वे 30 की उम्र में छिंदवाड़ा के मेयर बने थे। पिता का नाम नरेश अहाके है, जो पेशे से किसान हैं। मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं। विक्रम अहाके कांग्रेस की टिकट से जब मेयर चुनाव जीते थे तो 18 साल बाद कांग्रेस को छिंदवाड़ा नगर निगम में जीत मिली थी।
विक्रम ने भाजपा के अनंत धुर्वे को 3786 वोटों से हराया था। विक्रम को 64363 वोट मिले थे। अनंत ने 60577 वोट लिए थे। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं, जिनके पक्ष में वोट करने की अपील विक्रम अहाके ने की है।
यह भी पढ़ें:Lakshadweep Lok sabha Election 2024 : महज 71 वोट से छिन गया 57 साल का राज, वो शख्स जिसे हराना था नामुमकिन
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
16 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
16 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
17 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
20 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines