MP में तेंदुए का आतंक: धार में वनकर्मी पर हमला, धामनोद में महिला समेत 4 घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए ने वनकर्मी समेत 5 लोगों पर हमला कर घायल किया. फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल. पढ़िए मध्य प्रदेश से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-22T162240.373
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के धार में एक तेंदुआ रिहायशी बस्ती में घुस आया. वनकर्मी और एक महिला समेत 4 लोगों को हमला कर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची. घेराबंदी के दौरान तेंदुए ने वनकर्मियों पर भी हमला कर दिया, फिर भाग गया. जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया.

ये घटना धामनोद वन परिक्षेत्र के गुजरी डेहरिया में बुधवार सुबह की है. घायलों की पहचान वन रक्षक दद्दू सिंह, महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ