मध्य प्रदेश में यात्रियों से भरी बस पलटी, अंदर फंसे लोग, एक की मौत, 10 घायल

MP Khandwa Road Accident : एमपी के खंडवा में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक बस अचानक से पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Khandwa Road Accident

एमपी में बड़ा हादसा

विज्ञापन

MP Road Accident: मध्य प्रदेश से हादसे की एक बड़ी सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस अचानक से पलट गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे से बस के अंदर लोग फंस गए। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला।

खंडवा के पंधाना रोड पर स्थित पांजरिया के पास यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस खंडवा से बुरहानपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के दौरान पलट गई, जिससे उसमें सवार लोगों में चीफ-पुकार मच गई। इस पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

बस में फंसे यात्री निकाले गए

हादसे के बाद पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दो थाने पदम नगर तथा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

जानें क्या बोले एसएसपी?

विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद एएसपी महेंद्र तारणेकर भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में दो संत भी शामिल हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है। हादसे में फिलहाल एक मौत और 10 से अधिक लोग घायल हैं। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं, अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है। इधर, जिला अस्पताल में सिविल सर्जन सहित पूरा स्वास्थ्य अमला घायलों के इलाज में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ