कमलनाथ ने संभाली भोपाल की इस सीट की कमान, BJP विधायक ने दे दिया बड़ा चैलेंज

kamal nath govindpura assembly seat

kamal nath govindpura assembly seat

विज्ञापन

MP Politics: लेबर डे पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर एक बड़ी सभा की है। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खास बात यह है कि इस सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर ने कमलनाथ की सभा के बाद कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है।

गोविंदपुरा बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़

दरअसल, भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट मध्य प्रदेश में बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले 11 चुनावों से कांग्रेस को यहां लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस सीट पर अब खुद पीसीसी चीफ कमलनाथ एक्टिव हो गए हैं। कमलनाथ ने पिपलानी क्षेत्र में एक बड़ी सभा करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि ‘ मैं भेल श्रम शक्ति के मंदिर को नमन करता हूं, पहले यहां हजारों की संख्या में मजदूर थे अब कुछ ही शेष बचे है। इंदिरा गांधी ने जो कानून बनाए थे वह मजदूरों के सम्मान के लिए बनाए थे। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा।’

कृष्णा गौर ने दिया चैलेंज

वहीं कमलनाथ की सभा के बाद गोविंदपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू ने कांग्रेस को चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार को गोविंदपुरा से चुनाव लड़ने का चैलेंज है। उन्होंने कहा कि चाहे सोनिया गांधी चुनाव लड़ लें या राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी कोई भी गोविंदपुरा से चुनाव लड़ सकता है। लेकिन उन्हें भी गोविंदपुरा से सफलता नहीं मिलेगी। ये जीत का सेहरा है, गोविंदपुरा की जनता ने बांधा है ये सेहरा, इसलिए गोविंदपुरा में कांग्रेस की दाल नहीं गलेगी।’

बाबूलाल गौर ने लगातार जीते 10 चुनाव

राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा सीट को बीजेपी का गढ़ बनाने का श्रेय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर को जाता है। उन्होंने पहली बार 1974 में इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद गौर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद 2013 तक सभी चुनावों में बाबूलाल गौर ने जीत हासिल की थी। 2018 में पार्टी ने उनकी बहू कृष्णा गौर को विधानसभा चुनाव लड़ाया। कृष्णा गौर ने भी बड़े मार्जिन से जीत हासिल करके बीजेपी की परंपरागत सीट को बरकरार रखा है।

विज्ञापन

ऐसे में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गोविंदपुरा सीट पर एक बार फिर सबकी नजरें होगी। इसलिए दोनों पार्टियों ने यहां मोर्चा संभाल लिया है। कमलनाथ खुद गोविंदपुरा सीट पर एक्टिव हो गए हैं। कमलनाथ इस बार बीजेपी के इस किले को भेदने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ