हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'उनकी हालत बेहद नाजुक है, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता' मां की तबियत को लेकर बोले सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Mother Health Update: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार दोपहर दिल्ली से ग्वालियर लौट आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मां की हालत बेहद नाजुक है, वो इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहते सकते हैं।

विज्ञापन

Jyotiraditya Scindia Mother Health Update: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार-प्रसार में लगे भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की पूर्व राजमाता माधवीराजे सिंधिया इन दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पूरा परिवार दिल्ली पहुंचा। हालांकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार दोपहर दिल्ली से ग्वालियर लौट आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मां की हालत बेहद नाजुक है, वो इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहते सकते हैं।

मां की हालत बेहद नाजुक

दिल्ली से ग्वालियर वापस लौटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी मां माधवीराजे सिंधिया के हेल्थ के बारे बात करते हुए बताया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है, वो इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहते सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां माधवीराजे सिंधिया की तबीयत काफी दिनों से गंभीर चल रही है। यही वजह है कि रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से और उनके बेटे युवराज महानआर्यमन सिंधिया गुना से दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: कांग्रेस पर भड़के सीएम मोहन यादव, आंतकी हमले को बताया था ‘भाजपा का स्टंट’

चुनाव में जीत का है विश्वास 

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर कहा की उन्हें पूरा विश्वास है इस फेज में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर लहराएंगा। ग्वालियर, भोपाल सहित सभी डिवीजन की सीट हम जीत रहे हैं। बता दें कि महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दो दिन पहले ही अपने सारे कार्यक्रम को रद्द करके दिल्ली पहुंच गई थी। माधवीराजे सिंधिया की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है, एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola