हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रानी दुर्गावती की जयंती पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, शिवराज सरकार के मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन
jabalpur news

MP News: जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के जयंती पर शामिल होने पहुंचे शिवराज सरकार के वन मंत्री विजय शाह ने एक के बाद एक कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए यह कह दिया कि, कांग्रेस‌ ने सिर्फ गांधी परिवार की समाधि बनाने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने आज तक सिर्फ आदिवासियों के वोट बटोरने का काम किया है। जिससे सियासत गर्मा गई और अब बीजेपी कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं।

इतिहासकारों पर भी लगाए आरोप

मंत्री विजय शाह सिर्फ कांग्रेसी पर ही नहीं बरसे बल्कि कुछ इतिहासकारों पर भी यह आरोप लगा दिया कि उन्होंने अकबर को तो महान बना दिया लेकिन वीरांगना रानी दुर्गावती को नहीं। उन्होंने कहा कि ‘कुछ इतिहासकारों ने आदिवासी नायकों के साथ इतिहास लिखने में गद्दारी की है, मंत्री विजय शाह ने कहा कि कुछ इतिहासकारों में अकबर को तो महान बना दिया लेकिन रानी दुर्गावती, महाराणा प्रताप, टंट्या भील जैसे महान नायकों को वह महानायको ओ का दर्जा नहीं दे पाए।’

यूपीए सरकार पर साधा निशाना

मंत्री विजय शाह ने यूपीए कार्यकाल के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ‘जब मनमोहन सिंह विदेश जाते थे तो उन्हें वहां के तहसीलदार लेवल का अधिकारी रिसीव करता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो वहां के राष्ट्र के मुखिया उनका न केवल स्वागत करते हैं बल्कि उनको पैर छूकर उनका अभिनंदन करते हैं।’

कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं इस मामले पर कांग्रेस विधायक संजय यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा कांग्रेस को आईना ना दिखाएं, संजय यादव ने कहा कि सामाधी हमने बनाया, राजा रघुनाथ शाह राजा कुंवर शाह की मूर्ति हमने बनाई। इस देश के लिए कांग्रेस परिवार ने न केवल कुर्बानी दी है, बल्कि आदिवासियों के लिए हर वह कदम उठाए हैं जिससे उनका गौरव, मान और सम्मान बढ़ सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें