हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने पर पछताया मेट्रो वर्कर, करणी सेना ने पुलिस को सौंपा

मध्य प्रदेश के इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के एक कर्मचारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। मेट्रो प्रोजेक्ट के एक कर्मचारी ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। इस मामले में करणी सेना एक्शन लेते हुए कर्मचारी को पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
Indore news

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक युवक द्वारा भारत देश को खत्म करने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद करणी सेना ने न सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वीडियो के बाद करणी सेना का एक्शन

इस मामले को लेकर करणी सेना ने मेट्रो वर्कर की पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर पुलिस ने जावेद मोहम्मद पर देश विरोधी गतिविधि के मामले में केस रजिस्टर किया है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने की जांच शुरू

इस घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है और मेट्रो वर्कर के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेट्रो वर्कर के इस बयान के पीछे क्या कारण था और इसके तार कहां से जुड़े हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में रसोई में बैठे 2 युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तरबूज काट रहा है और दूसरा खाना बना रहा है। एक युवक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाता है। इसके बाद दूसरा युवक कहता है कि भारत को एक रात में साफ कर देंगे। इसके बाद दोनों हंसते हैं। वहीं, तीसरा युवक वीडियो बना रहा था।

ये भी पढ़ें-  ‘कोर्ट के आदेश का पालन हुआ, कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले’, मंत्री विजय शाह पर बोले CM मोहन यादव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola