इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी के तौर पर हिरासत में लिया गया है, जबकि हत्या के आरोप में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सोनम का कथित प्रेमी भी पुलिस की हिरासत में है। मामले की जांच मेघालय पुलिस कर रही है, और अब इस हत्याकांड से जुड़ी कई नई परतें खुल रही हैं।
पेड़ के नीचे बनाई गई योजना
पूछताछ के दौरान पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार राजा की हत्या की योजना एक पेड़ के नीचे बैठकर बनाई गई थी। 10 जून को पुलिस एक आरोपी को लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां यह योजना रची गई थी। यह पेड़ इंदौर के नंदबाग क्षेत्र के पास एक खाली मैदान में स्थित है।
बताया जा रहा है कि इसी पेड़ के नीचे बैठकर सोनम और अन्य आरोपियों ने राजा की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। इस पेड़ के 2 किलोमीटर के दायरे में ही सोनम रघुवंशी और अन्य सभी आरोपियों के घर स्थित हैं।
इस बीच, आरोपी राज कुशवाहा की बहन का कहना है कि उसका भाई इस तरह की किसी भी घटना को अंजाम नहीं दे सकता और उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
सोनम और राज की चैट से सनसनीखेज खुलासे
सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज के बीच हुई चैट से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सोनम ने राज से कहा था कि उसे राजा का हाथ लगाना भी पसंद नहीं है। उसने यह भी बताया था कि शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही उसने राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। मेघालय पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था।
हत्या नहीं, सुनियोजित साजिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद सोनम ने स्वीकार किया कि राजा की हत्या उसकी सोची-समझी योजना का हिस्सा थी। राजा का शव बरामद होने के बाद मेघालय पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
16 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines