इंदौर में पुल से उतरकर बस पलटी; हेल्पर की मौत, 50 सवारियां घायल, सीधी करने को बुलानी पड़ी क्रेन

Indore Bus Accident, Madhya Pradesh Bus Accident, Bus Accident, Road Accident, Indore News, Madhya Pradesh News
विज्ञापन

Indore Bus Accident: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में बस हेल्पर कैलाश सोनिया की मौत हो गई, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज गति से आ रही बस पुल के पास अचानक सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

तेज गति बनी दुर्घटना की वजह

Advertisment

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति बहुत तेज थी, जिससे अनियंत्रित होकर बस खातेगांव के पास बागदी नदी के पुल के नजदीक पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया और सभी गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

बस में 67 लोग थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति इतनी तेज थी कि पलटने से पहले बस जिस दिशा से आ रही थी उसी दिशा की ओर मुड़कर फिर पलट गई। उसके बाद यात्री चीख-पुकार कर लोगों से मदद मांगने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, इसके साथ ही और लोगों को कॉल कर सहायता के लिए बुलाया।

विज्ञापन

सभी घायलों को खातेगांव अस्पताल ले जाया गया और इनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को हरदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें बस हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के वक्त बस में 67 लोग सवार थे। 10 लोगों को बिल्कुल चोट नहीं आई है, जबकि 50 घायलों का उपचार जारी है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस हादसे की सूचना मिलते ही खातेगांव के निजी अस्पताल के डॉक्टर भी तुरंत खातेगांव सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का उपचार करने में जुट गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ