MP News: अभी तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने या रकम ठगने के मामले ही पुलिस तक पहुंचते थे। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भंवरपुरा थाने में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने नाबालिग बेटी की शादी के नाम पर 108000 की नकदी के साथ ही 9 भैंसों की ठगी कर ली। जब मामले की जांच हुई तो इसमें एक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
यह है पूरा मामला
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि ‘ पूरा मामला गोट पुरा गांव से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाले कृष्ण सिंह गुर्जर ने घनश्याम सिंह गुर्जर निवासी सुरहेला के खिलाफ शादी के नाम पर ठगी करने की शिकायत की थी। कृष्ण सिंह गुर्जर ने बताया कि साल भर पहले उसने घनश्याम सिंह गुर्जर की बेटी के साथ अपने भाई का रिश्ता तय किया था।
घनश्याम सिंह ने उससे 108000 रुपए नगदी लिए थे और सालभर बाद शादी कराने के लिए कहा था। लेकिन 8 दिन पहले जब उसने घनश्याम सिंह से बेटी की शादी अपने भाई से कराने के लिए बात की तो घनश्याम सिंह ने उससे भैसों की मांग की। जिसके बाद उसने 9 भैंसें भी ले ली।’
बेटी ही नहीं थी
कृष्ण सिंह गुर्जर ने बताया कि ‘भैंसे देने के बाद उसने फिर से शादी की पहल करने की बात कही, लेकिन उसके बाद भी घनश्याम सिंह ने कोई पहल नहीं की। जब उसने अन्य रिश्तेदारों से पता किया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। दरअसल घनश्याम सिंह की 18 साल की कोई बेटी ही नहीं है।’ इसके बाद कृष्ण गुर्जर को यकीन हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
वापस मिल गई भैंसें
कृष्ण सिंह गुर्जर ने भंवरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी घनश्याम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से भैंसे भी बरामद कर ली है। हालांकि यह मामला ग्वालियर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines