MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी साल में लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। बीच-बीच में वह अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी बयान देते रहते हैं। इंदौर में भी उन्होंने सिंधिया को लेकर बड़ी बात कही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। ु
मुझे धक्का लगा था
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दुर्भाग्य से जिनसे हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वे कांग्रेस के खिलाफ भी कभी जा सकते हैं, जिस पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया नेहरू गांधी के परिवार के निकटतम सिंधिया जी हमे छोड़कर चले जाएंगे। उससे वाक्ये से मुझे कथित तौर पर धक्का लगा। मैं इस बात को कह सकता हूं जब हमारे पास खबरें आती थी कुछ लोग बिक रहे हैं मैं कभी भी विश्वास नहीं करता था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उस श्रेणी में आ जाएंगे, हमें इस बात का दुख है।’
उनका उभरता नेतृत्व था
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘उनका उभरता नेतृत्व था कांग्रेस में और पूरी संभावनाएं थी उन्हें आगे आने की उन्हें नेहरू गांधी परिवार ने सोनिया जी ने सम्मान दिया मंत्री बनाया दो दो बार मंत्री बनाया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाया और पारिवारिक संबंधित है, लेकिन हमें छोड़ कर चले गए छोड़ के चले जाने के बाद उनके जो बयान अब आ रहे हैं, उनका हमें और भी ज्यादा दुख है। मंदसौर में बर्बरता से आंदोलित किसानों के ऊपर पुलिस फायरिंग हुई और बिना आर्डर के फायरिंग हुई और किसान मारे गए कई घायल हुए दुख इस बात का है कि ज्यूडिशल कमिशन बन गया जांच आयोग बन गय। लेकिन आज तक विधानसभा के पटल पर वह जांच रिपोर्ट नहीं रखी गई इसका क्या कारण हैं।’
सिंधिया जी का पुराना वायरल वीडियो वायरल किया जहां वह शिवराज सिंह से कह रहे हैं कि तुम्हारे हाथ किसानों के खून से रंगे हुए हैं, आज उन्हें शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठकर गले में हाथ डाल रहे हैं क्या यह विचारधारा है, मैं समझता हूं हमें कतई उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया जी एक छोटे से पद के लिए वह कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर चले जाएंगे।’बता दें कि मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिंधिया और दिग्विजय सिंह भी आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines