विपिन श्रीवास्तव, देवास: देवास में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि साथी कर्मचारी घायल है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने एक आरोपी का ढाबा भी ध्वस्त कर दिया है। वहीं आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल दिवाली की रात करीब 11:30 बजे भोपाल रोड पर जेतपुरा के पास सूर्यांश सेल्स पेट्रोल पंप पर पांच युवक पेट्रोल डलवाने आए थे। युवकों ने सिगरेट जला ली। यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। यह झगड़ा cctv में कैद हो गया।

विज्ञापन

चाकू के वार से हुई मौत

इस दौरान राहुल का साथी जोजन सिंह बीच बचाव करने आया। आरोपियों ने राहुल सिंह और जोजन सिंह राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से जोजन सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल घायल है। राहुल को देवास जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी जोजन सिंह निवासी ग्राम खटाम्बा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खटांबा के रहने वाले कर्मचारी राहुल गंभीर रूप से घायल हैं। जांच की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपी समीर, फैजान, फ़िरोज, जफर और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने भोपाल रोड़ हाईवे पर खटाम्बा में चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों के ढाबे और मकानों को तोड़ा जाए। पुलिस प्रशासन ने तत्काल एक आरोपी के ढाबे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोपहर में उन्होंने बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने के बाहर भी चक्काजाम कर धरना दे दिया और फिर भोपाल रोड़ बायपास पर भी हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपियों के मकानों को भी तोड़ा जाए।

विज्ञापन

इधर देवास में पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों के मकान शहर के पठानकुंआ,नुसरत नगर की सकरी गलियों में होने की वजह से निगम के अमले को मकान तोड़ने के लिए हथोड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर खटाम्बा में भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ