भोपाल: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है जिसके बाद पोस्ट करने वाले ट्विटर अकाउंट धारक पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ट्विटर अकाउंट धारक ने एक पोस्ट के माध्यम से दमोह जिले के सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है जो कि पूरी तरह बेबुनियाद है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच करने पर दोषी पाए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की है।
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह नाम के अकाउंट से की गई पोस्ट
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह नाम के अकाउंट से एक पोस्ट की गई जिसमें लिखा था कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश की सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में कल रात से बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात शुरू कर चुके हैं। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है। यह गंभीर विषय है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें।
यह भी पढ़ें- गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पार्ट टाइम वर्कर्स को दी जाएगी आर्थिक सहायता
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का है आरोप
इस पोस्ट के वायरल होने पर जैन समाज और हिंदू संगठन के लोग इस बात का पता लगाने में जुट गए कि ऐसा कैसे हो सकता है। आखिरकार कुछ देर बाद सभी को इस बात की जानकारी हो गई कि ये सब अफवाह है ऐसी कोई भी बात नहीं। पोस्ट फर्जी है तथा इसके माध्यम से समाज का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इसके बाद दोनों समाज के लोगों ने आपस में बातचीत की और फिर बीती रात कोतवाली में आवेदन देकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके उपरांत पुलिस ने वायरल पोस्ट में लिखी गई सभी तथ्यों की जांच करने के बाद ट्विटर अकाउंट धारक दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153, 505 और 177 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये है वायरल पोस्ट
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वायरल खबर पूरी तरह से झूठी है जिसके द्वारा सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है तथा इस बात का पता लगा रही है कि अकाउंट धारक कहां से इस अकाउंट को ऑपरेट कर रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब
दमोह में FIR दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो कुछ भी कर सकते हैं। मेरे पास सूचना आई थी, इसलिए मैंने ट्वीट किया। मेरा उद्देश्य था कि डीजीपी को इसकी जानकारी दी जाए और यही काम मैंने किया था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
22 mins agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
15 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
19 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
19 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
20 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines