MP Politics: कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कमलनाथ के खिलाफ चल रहा षड़यंत्र

congress mla sajjan singh verma kamalnath

congress mla sajjan singh verma kamalnath

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। अरुण यादव के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिए गए बयान पर विवाद जारी है। वहीं कांग्रेस ने कल खंडवा और खरगोन के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति रोक दी है। जिससे प्रदेश का सियासी पारा गर्माया हुआ है। वहीं अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

कमलनाथ के खिलाफ चल रहा षडयंत्र

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि ‘कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है। क्योंकि कमलनाथ को कटघरे में खड़ा करना एक तरह का षडयंत्र है। मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल उठाने पर जब सज्जन सिंह वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चासनी दिखने लग जाती है तो गड़बड़ी होती है।’

विज्ञापन

अरुण यादव ने गलत नाम दिए

वहीं अरुण यादव के क्षेत्र वाले खंडवा और खरगोन जिले में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगाए जाने को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘जो कमलनाथ के नाम पर प्रश्वचिन्ह लगा रहे हैं। उन्ही अरुण यादव ने खंडवा अध्यक्ष के लिए गलत नाम दिए। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि क्योंकि खंडवा के दोनों अध्यक्षों के खिलाफ शिकायते मिली थी।’

विज्ञापन

कमलनाथ ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई थी

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘कमलनाथ पहले ही दिल्ली जाने की इच्छा जता चुके थे। उन्होंने दिल्ली जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन तब अरुण यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें रोका था। सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि आप ही हमारे मुख्यमंत्री है। इसलिए अरुण यादव को आत्ममंथन करना चाहिए।’

विज्ञापन

बता दें कि अरुण यादव ने कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा था कि जब चुनाव होगा उसके बाद आलाकमान और विधायक दल में इसका चुनाव होता है। जिसके बाद से ही उनके इस बयान पर सियासी घमासान जारी है। जबकि अब मामले में सज्जन सिंह वर्मा की भी एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ