CM शिवराज ने धार जिले को दी करोड़ों की सौगात, कहा-हर गरीब का होगा अपना आवास
Edited By Arpit Pandey

Shivraj Singh Chouhan
Edited By Arpit Pandey

Shivraj Singh Chouhan
MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले साली गांव में आयोजित कार्यक्रम में धार जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके अलावा सीएम ने भूमि आवास योजना के हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र भी दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को धार जिले की गंधवानी तहसील के गांव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया।
सीएम ने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब मध्य प्रदेश में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सखाराम-पत्नी कालीबाई, सोहन-उषाबाई, अर्जुन सिंह-फूलबाई और फाटु पिता कलसिंह को मुख़्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 600 वर्ग फीट आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये।
योजना में धार जिले में 4012 हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं। सरदारपुर तहसील के 1332 पात्र हितग्राही, कुक्षी के 711, धरमपुरी के 369, बदनावर के 355, गंधवानी के 319, पीथमपुर के 271, मनावर एवं धार के 250-250 और डही के 155 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये गये।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: