Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर, शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी पर लिया बड़ा फैसला

MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि इस बीच शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी पर एक बड़ा फैसला लिया है। जो किसानों के लिए […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Mar 21, 2023 16:06
CM Shivraj Singh Chouhan (1)
CM Shivraj Singh Chouhan (1)

MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि इस बीच शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी पर एक बड़ा फैसला लिया है। जो किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

शिवराज सरकार ने ओलावृष्टि और बारिश की वजह से गेहूं खरीदी के रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। जो किसानों को लिए राहतभरी खबर मानी जा रही है समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए अब किसान भाई 24 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

---विज्ञापन---

सीएम शिवराज ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश को देखते हुए किसानों के हित में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं की फसल भीग भी गई है। इसलिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई जाती है।

सीएम शिवराज ने किया फसलों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण भी किया है। सीएम शिवराज ने 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान वाली फसलों के लिए 32 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने आज विदिशा और सागर जिले का दौरा किया था।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2023 04:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.