India International Trade Fair में पहुंचे CM मोहन यादव; बोले- देश का नंबर वन राज्य बनेगा मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Visit India International Trade Fair: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे।

CM Mohan Yadav Visit India International Trade Fair
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Visit India International Trade Fair: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत सीएम मोहन यादव बीते दिन दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों और संपदा से संपन्न राज्य है। इस दौरान उन्होंने दावा की उनकी सरकार मध्य प्रदेश को औद्योगिक समृद्धि के आधार पर देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।

विज्ञापन

उद्योग अनुकूल बन रहा वातावरण

सीएम मोहन यादव कि प्रदेश की हर काल और युग में खास सांस्कृतिक पहचान रही है। मॉर्डन जमाने में मध्य प्रदेश को औद्योगिक समृद्धि के आधार पर देश का नंबर वन राज्य बनाने काम किया जा रहा है। राज्य सरकार संकल्प के साथ प्रदेश में रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में जन-कल्याणकारी नीतियों के जरिए उद्योग अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, राज्य में व्यापार, उद्योग और सर्विस सेक्टर का बड़े लेवल पर विकास किया जा रहा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और औद्योगिक केंद्रों में रोड-शो के जरिए राज्य में उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है।

5 हजार साल पुराना समृद्ध इतिहास

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्य-जीव से संपन्न एकमात्र टाइगर स्टेट, तेंदुआ स्टेट और चीता स्टेट राज्य है। इसके अलावा राज्य में खनिज संपदा भी भरपूर है। ये देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जो हीरा उत्पादक है। वहीं प्रदेश की सदियों पुरानी कला, संस्कृति और सभ्यता की अपनी एक अलग की पहचान है। राज्य का 5 हजार साल पुराना समृद्ध इतिहास है, यहा भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की कर्मभूमि और तपोभूमि है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ