CM Mohan Yadav Called PM Modi a Modern Bhagirath: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन निवाड़ी जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में अनूठा रामराजा लोक बनाने का ऐलान किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधुनिक भागीरथ बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए 2 बड़ी नदी जोड़ो प्रोजेक्ट सौगात दी है। इन प्रोजेक्ट के साथ राज्य का हर एक खेत को सिंचाई और हर व्यक्ति को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। इसक दौरान सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के सभी नागरिकों को प्रोजेक्ट के भूमिपूजन में आमंत्रित किया है।
बुन्देलखंड में होगा चहुंमुखी विकास
सीएम मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के जरिए बुन्देलखंड के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसके अलावा इससे प्रदेश में बिजली की आपूर्ति के साथ अब कृषि कार्य, उद्योग और पीने का पानी के लिए पानी भरपूर होगा। इस प्रोजेक्ट से निवाड़ी के साथ-साथ पूरे बुन्देलखंड का चहुंमुखी विकास होगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि हर साल एक अक्टूबर को धूमधाम से निवाड़ी जिले की स्थापना दिवस को गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन ने रहीमदास के दोहे ‘रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानस चून’ के जरिए पानी का महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने टीकमगढ़ के माथे पर लगाया विकास का तिलक; दिए 105.63 करोड़ के प्रोजेक्ट
मिलेगा धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने ओरछा को बुन्देलखंड की अयोध्या बताया है। यहां के महाकाल लोक की तर्ज पर रामराजा लोक बनाया जाएगा। इससे धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बुन्देलखंड हमेशा से शौर्य और पराक्रम की भूमि रही है। बुन्देलखंड कभी भी गुलाम नहीं रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गरीबों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
13 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
17 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
17 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
18 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
23 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines