हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भोपाल को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, GG फ्लाईओवर का आज लोकार्पण, ये रहेंगे रास्ते बंद

GG Flyover In Bhopal: भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर आज से वाहन रफ्तार भरेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 154 करोड़ से बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
GG Flyover In Bhopal

GG Flyover In Bhopal: एमपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एमपी नगर GG फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर गुरुवार से वाहन रफ्तार भरेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 154 करोड़ से बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गणेश मंदिर पर उतरकर अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे।

GG फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम के कारण आयकर से डीबी सिटी रोड तीन घंटे तक बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी किया है। गुरुवार सुबह डायवर्जन लागू हो जाएगा। मैदा मिल रोड स्थित आयकर भवन से डीबी सिटी आने और जाने वाली सड़क को इस दौरान आम वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले वीआईपी या वीवीआईपी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।

DB सिटी मॉल जाने के लिए ये रास्ता

जिंसी चौराहा या सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर आने वाले वाहनों को आयकर भवन तिराहे से राइट मुड़कर कोर्ट चौराहा जाना होगा। इसके बाद ये वाहन राइट या लेफ्ट मुड़कर जा सकते हैं। अरेरा हिल्स के दफ्तरों में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी इसी बदले हुए रास्तों का ही इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन

डीबी सिटी मॉल की ओर से आने वाले वाहन, वल्लभ भवन चौराहा होते हुए कोर्ट चौराहा आएंगे। यहां से मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल भवन जाने के लिए उन्हें लेफ्ट मुड़ना होगा, जबकि जिंसी चौराहा या सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर जाने वालों को राइट मुड़कर आयकर तिराहा होते हुए जाना होगा।

कब शुरू हुआ था काम

GG फ्लाईओवर भोपाल का सबसे लंबा ब्रिज है। 154 करोड़ से बने GG ब्रिज का काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। इसे 2 साल यानी दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना काल समेत अन्य कारणों से फ्लाईओवर बनने में 4 साल लग गए। थर्ड आर्म नहीं बनने की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका। अब आज यानी 23 जनवरी को ब्रिज की ओपनिंग हो रही है।

विज्ञापन

अब 5 मिनट में तय करेंगे पौने 3 किमी की दूरी

15 मीटर चौड़े ब्रिज की लंबाई 2,734 मीटर है। 2,534 मीटर की मुख्य लेन है। 200 मीटर का थर्ड लेन है। जहां से फ्लाईओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा। एमपी नगर जाने वाला 50% ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से गुजर जाएगा। बिजी टाइम में अभी पौने 3 किमी दूरी तय करने में 20 मिनट लग जाते हैं।

ये भी पढें- मध्य प्रदेश CM ने पुणे के उद्योगपतियों को दिया ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में आने का न्यौता; जानिए क्या बोले मोहन यादव?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola