Bhopal GG Flyover Bridge (विपिन श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे बड़े फ्लाईओवर का सीएम मोहन यादव ने उद्घाटन किया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक सरकारी होर्डिंग्स से लेकर पत्रों में यहां तक कि कार्यक्रम के मंच पर इस फ्लाईओवर का नाम जीजी एलिवेटेड कारिडोर रखा गया था, लेकिन आज सीएम मोहन यादव ने इसका नाम जीजी से बदलकर बाबा अंबेडकर के नाम का ऐलान कर दिया।
सीएम ने कहा कि हमने अंबेडकर जी के पंच तीर्थ की स्थापना की। अंबेडकर जी के जन्म स्थान मऊ में भी हमने पवित्र धाम बनाने का काम किया। अंबेडकर जी ने जहां दीक्षा ली, उसका अभी स्मारक बनाने का काम किया। जहां कार्य किया, वहीं शरीर त्यागा, जहां इंग्लैंड में पढ़ाई की, उन सभी पांच जगहों पर तीर्थ बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है।
ऐसे में हम जब ब्रिज बना रहे हैं, इसलिए इस ब्रिज का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर करने की घोषणा करते हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 154 करोड़ रुपये की लागत से बने भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन किया है, जिसे ‘अंबेडकर ब्रिज’ नाम दिया गया है। यह लंबा फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने में मददगार होगा। इसके साथ ही पीक आवर्स में लोगों को राहत मिलेगी।
भोपाल शहर में मैदा मिल रास्ते पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक बने फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। इससे करीब 60% ट्रैफिक का लोड कम होगा।
फ्लाई-ओवर से एक रास्ता डीबी मॉल चौराहे से भोपाल हाट (मंत्रालय मार्ग) की ओर जाता है, जिससे वल्लभ भवन और अरेरा हिल्स पर स्थित सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पीक आवर्स में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- भोपाल को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, GG फ्लाईओवर का आज लोकार्पण, ये रहेंगे रास्ते बंद
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines