MP News: भोपाल में करोड़ों की संपत्ति की आसामी निकली महिला सहायक इंजीनियर हेमा मीणा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि लोकायुक्त पुलिस अभी भी उसकी पूरी संपत्ति का आंकलन करने में दो दिन का वक्त लगेगा। फिलहाल महिला को नौकरी पर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।
दो दिन में होगा संपत्ति का आंकलन
बता दें कि कल लोकायुक्त ने महिला के घर पर छापा मारा था। जिसके बाद अकूत संपत्ति मिली थी। जिसके बाद से ही लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस बीच क्लर्क को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। हेमा मीणामध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में संविदा सहायक इंजीनियर थी।
इतनी संपत्ति मिली थी
30 हजार की सैलरी वाली हेमा मीणा के पास दो एकड़ जमीन में आलीशान फार्महाउस, करीबन 70 विदेशी नस्ल के कुत्ते, 70 महंगी गिर गाय, 10 लग्जरी कारें, करोड़ों के कृषि उपकरण, साढ़े 10 लाख का सोना, नकद, महंगी शराब के साथ कई लग्जरी सामान बरामद हुआ था। इसके अलावा घर से संपत्तियों के कई अहम दस्तावेज भी मिले थे।
बताया जा रहा है कि हेमा मीणा 2010 से 2013 और फिर 2016 से अब तक सहायक क्लर्क के पद पर तैनात थी। लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है, बताया गया है कि महिला की संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। पूरी संपत्ति के आंकलन में अभी दो दिन लगेंगे। हेमा मीणा के ठिकानों के छापे के बाद पुलिस हाउसिंग अध्यक्ष कैलाश मकवाना ने स्टाफ को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
15 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
18 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines