Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

सेलेक्टिव मामलों पर ही महिलाएं क्यों याद आती हैं?’, प्रियंका गांधी पर BJP का पटलवार, बताया ‘गांधारी’

BJP Hit Back on Priyanka Gandhi's Post: मध्य प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के एक पोस्ट पर पलटवार किया है। आशीष अग्रवाल ने प्रियंका गांधी को 'गांधारी' बताते हुए उनके पूछा कि उन्हें आखिर सिर्फ सिलेक्टिव मामलों पर ही महिलाएं क्यों याद आती हैं?

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 28, 2024 19:24
BJP Hit Back on Priyanka Gandhi's Post

BJP Hit Back on Priyanka Gandhi’s Post: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चौथे चरण के साथ ही खत्म हो गए। लेकिन इसके बाद ही प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला है। लगातार कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग होती रहती है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने अपने X हैंडल पर एक न्यूज वीडियो को पोस्ट करते हुए भाजपा को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा था। वहीं अब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के इस पोस्ट पर पलटवार किया है। आशीष अग्रवाल ने सवाल पूछते हुए प्रियंका से कहा कि उन्हें आखिर सिर्फ सिलेक्टिव मामलों पर ही महिलाएं क्यों याद आती हैं? इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को ‘गांधारी’ बताया।

 

---विज्ञापन---

प्रियांका गांधी को बताया गांधारी

आशीष अग्रवाल ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट में प्रियांका गांधी को घेरते हुए राधिका खेड़ा के मामले को उठाया। उन्होंने लिखा कि एक महीने पहले ही कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं ने अभद्रता की, उन्हें पिलाने की कोशिश की, देर रात शराब पीकर उनके कमरे में घुसने की कोशिश की। राधिका खेड़ा ने अपने साथ हुए अन्याय का न्याय मांगने के लिए पार्टी के सभी बड़े नेता गुहार लगाई। लेकिन उनकी आवाज न तो राहुल गांधी ने सुनी और न ही सोनिया गांधी और भूपेश बघेल ने की।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से लोगों बचाने के लिए सरकार करेगी ये काम, CM मोहन ने दिए सख्त निर्देश

प्रियंका गांधी को घेरा

आशीष अग्रवाल ने इसके बाद स्वाति मालीवाल के मामले में भी प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने लिखा कि एक हफ्ते पहले INDI गठबंधन के नेता और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर पर AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मार-पीट, गाली-गलौच और चरित्रहरण की कोशिश की गई। इसके अलावा अभी एक दिन पहले ही पंजाब के मंत्री की वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह मंत्री नौकरी के नाम पर 21 साल की लड़की के साथ शोषण कर रहा था। आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा कि इन सब मामलों में प्रियंका गांधी ‘गांधारी’ की तरह अपनी आंखें मूंद कर बैठ जाती हैं।

First published on: May 28, 2024 07:24 PM

संबंधित खबरें