Bhopal MLA Rest House: राजधानी भोपाल स्थित MLA रेस्ट हाउस से एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस को आवंटित कमरे में उनकी गैरमौजूदगी के दौरान एक युवक और युवती की मौजूदगी का आरोप लगा है. इस घटना के बाद विश्राम गृह परिसर और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
विधायक दिनेश जैन बोस के अनुसार, 2 नवंबर को वह दिल्ली से लौटने के बाद दोपहर करीब 2 बजे विधायक विश्राम गृह पहुंचे थे. यहां उन्हें कमरा नंबर 14 और 15 आवंटित है. विश्राम गृह पहुंचने पर उन्होंने केयरटेकर से कमरा नंबर 15 की चाबी मांगी, लेकिन वहां चाबी मौजूद नहीं थी. इसके बाद केयरटेकर ने उन्हें कमरा नंबर 14 की चाबी थमा दी. विधायक का आरोप है कि जब वह कमरा नंबर 14 में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बगल के कमरा नंबर 15 में एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे. विधायक को देखते ही दोनों वहां से तेजी से निकलकर भाग गए. अपने ही आवंटित कमरे में अनजान युवक-युवती को इस तरह देखकर विधायक दंग रह गए.
दिनेश जैन बोस ने बताया कि उनके कमरे की चाबी रिसेप्शन काउंटर पर जमा रहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी या उनके निजी सहायक (PA) की अनुमति के बिना केयरटेकर ने किसी बाहरी व्यक्ति को चाबी कैसे दे दी? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि कमरों के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए.
इस मामले को लेकर विधायक ने विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद सचिवालय ने मामले को जांच के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को भेज दिया है. विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) महावीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लॉक-3 के इस मामले की जांच PWD द्वारा की जा रही है.
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
11 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
23 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines