Bhopal: विपिन श्रीवास्तव। डांस करते हुए अचानक से लोगों की मौत के मामले बढ़ने लगे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी अधिकारी डांस करते-करते अचानक से नीचे गिरे और फिर नहीं उठे। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी डेथ हो गई।
घटना का वीडियों भी आया सामने
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश डाक परिमंडल कार्यालय में असिस्टेंट डायरेक्टर (तकनीकी) सुरेंद्र कुमार दीक्षित की डांस करते हुए मौत हो गई। इससे पहले का VIDEO अब सामने आया है। इसमें वे ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां, तुम कहां’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, तभी वे गिर जाते हैं। इसके बाद फिर नहीं उठते हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
https://twitter.com/JournalistVipin/status/1637754044436590593?s=20
कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मौत
बता दें कि राजधानी भोपाल में 13 से 17 मार्च के बीच डाक विभाग ने 34वां डाक नेशनल हॉकी टूर्नामेंट कराया था। जहां लिंक रोड नंबर-1 स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 17 मार्च को फाइनल खेला जाना था। इससे पहले 16 मार्च की रात में विभाग के कार्यालय परिसर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सेलिब्रेट कर रहे थे। दीक्षित भी साथियों के साथ डांस कर रहे थे। तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया।
लगातार सामने आ रहे मामले
खास बात यह है कि इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां डांस करते करते अचानक लोगों को अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
4 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
7 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines