Bhopal: राज्य शासन द्वारा वर्ष 2018 से 2022-23 तक आपदाओं में राहत राशि के स्वीकृत प्रकरणों में भुगतान की कार्यवाही की समीक्षा निरंतर की जा रही है। राशि भुगतान में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है। अब तक 20 पर एफआईआर दर्ज हुई है और 11 को निलंबित किया जा चुका है।
11 के विरूद्ध दण्डादेश पारित हुए हैं, इस प्रकार 245 शासकीय लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर 4 करोड़ 34 लाख रूपये की वसूली की जाकर सरकारी खजाने में राशि जमा कराई गई। श्योपुर में गड़बड़ी करने वालों के बैंक खाते होल्ड कर दिये गये हैं। साथ ही उनकी सम्पत्ति विक्रय कर राशि वसूली की कार्यवाही भी की जायेगी।
सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले 32 कर्मचारी निलंबित
शासन द्वारा नियमित रूप से कार्रवाई कर सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले 32 लोगों को निलंबित किया गया है। इनमें तहसीलदार, पटवारी, नायब, नाजिर एवं लिपिक शामिल है। सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, भिण्ड एवं इंदौर में 20 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए गड़बड़ी करने के 131 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी की गई है।
11 तहसीलदारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज
11 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के विरूद्ध लोकायुक्त में आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये हैं। साथ ही 29 अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच की जा रही है और 11 प्रकरणों में दण्डादेश पारित किया गया है। राजस्व विभाग में कार्य करने वाले गिरदावरों के विरूद्ध 35 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विभागीय जांच की जा रही है, 11 को निलंबित भी किया गया है एवं 35 के विरूद्ध विभागीय जांच चल रही है।
गड़बड़ी करने वालों से वसूली जा रही राहत राशि
शासन द्वारा नियमित रूप से कार्रवाई कर जिलों में राहत राशि में गड़बड़ी करने वालों से वसूली भी की जा रही है। देवास में 1 करोड़ 24 लाख 15 हजार रूपये, छतरपुर में 34 लाख 47 हजार 693 रूपये, खण्डवा में 11 लाख 61 हजार 619 रूपये, मंदसौर में 64 लाख 54 हजार 524 रूपये, रायसेन में 69 लाख 17 हजार 696 रूपये, सतना में 20 लाख 71 हजार 214 रूपये की वसूली की गई है।
विदिशा में 40 लाख 19 हजार 796 रूपये एवं श्योपुर में 11 लाख 5 हजार 674 रूपये की वसूली की जा रही है। भिण्ड में 97 लाख 96 हजार रूपये की वसूली की जाकर 33 लाख रूपये की राशि पात्र किसानों को वापस की गई है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines